फॉण्ट कनवर्टर NEW

मनोहरपुर में पिकअप चोरी का खुलासा, कांड्रा से बरामद हुआ वाहन

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के समीप से चोरी हुई पिकअप वाहन के मामले का पुलिस ने सोमवार को उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को मनोहरपुर बस स्टैंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के समीप से चोरी हुई पिकअप वाहन के मामले का पुलिस ने सोमवार को उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को मनोहरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वाहन संख्या OD14V-8939 को कांड्रा टोल ब्रिज के समीप से बरामद कर जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के टिकायतपाली थाना क्षेत्र के झिरदापाली निवासी दशरथ किसन ने 24 अगस्त 2026 को मनोहरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि लाइनपार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास खड़ी उनकी पिकअप वाहन चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और मनोहरपुर बस स्टैंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद सिंह और प्रशांत कुमार नायक के रूप में हुई है। विनोद सिंह की उम्र 45 वर्ष है और वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में उसका पता झारसुगुड़ा, ओडिशा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, विनोद सिंह का ओडिशा के तलसारा थाना में भी मामला दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी प्रशांत कुमार नायक सुंदरगढ़ जिले के केराई थाना क्षेत्र के ग्राम केराई का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप को कांड्रा टोल ब्रिज के पास से बरामद किया गया। वाहन को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ चोरी के बाद वाहन को कांड्रा तक ले जाने और इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ तलसारा थाना में कांड संख्या 983/2026, दिनांक 28 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

पिकअप चोरी के इस मामले के उद्भेदन में मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी पु०अ०नि० अम्मीएल एक्का, स०अ०नि० अजय प्रसाद, स०अ०नि० नवकिशोर कुदादा, आरक्षी संख्या 1115 सैकलोन खाखा, आरक्षी संख्या 985 जयन्त सोरेंग और चालक आरक्षी संख्या 372 नील कुमार महतो की भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram