फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCTV और जनसहयोग से पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक और सोने की चैन बरामद

रांची: राजधानी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों की मदद से एक बाइक चोर और एक शातिर चैन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों की मदद से एक बाइक चोर और एक शातिर चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

केस 1: सीसीटीवी फुटेज ने खुलवाई बाइक चोर की ‘हिस्ट्री’

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को स्वेद अब्दुल साकिल की बाइक (BR01BW-2855) उनकी पार्किंग से चोरी हो गई थी। कांड संख्या 58/2026 दर्ज कर पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच की, तो संदिग्ध जिशान कुरैशी (25 वर्ष) की पहचान हुई।

पुलिस ने कांटाटोली स्थित कुरैशी मोहल्ला से जिशान को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने न केवल अपना अपराध स्वीकार किया, बल्कि उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक और एक अन्य मोटरसाइकिल (JH01EZ-6558) बुडू ओवरब्रिज के पास से बरामद कर ली गई।

केस 2: कांटाटोली में चैन छीनकर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

दूसरा मामला 7 अप्रैल का है, जब कांटाटोली चौक से बहु बाजार जाने वाले रास्ते पर एक महिला से सरेराह सोने की चैन छीन ली गई। शोर मचने पर स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पीसीआर वैन ने तत्परता दिखाई और भाग रहे अपराधी जावेद अंसारी (24 वर्ष) को खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान जावेद के पास से लूटी गई चैन, इस्तेमाल की गई बाइक (JH01FL-2613) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जावेद एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर पहले से ही रातू और सुखदेव नगर थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम की तत्परता

इस पूरी कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में संतोष कुमार रजक, रवि कुमार वर्मा, संदीप कुमार मोदी और श्यामजी शर्मा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में बाइक चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram