लातेहार: जिले में टीएसपीसी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली (भगिया) से पुलिस ने टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को एक लोडेड देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का एक उग्रवादी अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रोहन गंझू को हथियार के साथ पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, रोहन गंझू के खिलाफ बालूमाथ, चंदवा, बारियातू और चतरा के टंडवा थाना में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रोहन गंझू टीएसपीसी कमांडर आदेश गंझू के निर्देश पर ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूलता था।
इससे पहले 11 फरवरी 2026 को भी पुलिस ने बनवार गांव के पकरुवा जंगल से 50 हजार रुपये के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी आदेश गंझू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार, 35 जिंदा कारतूस और टीएसपीसी के पर्चे बरामद हुए थे।
Read more : गुवा शहीदों को जोबा माझी-जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प




