फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व पार्षद मो असलम समेत पांच अभियुक्तों काे पुलिस कर रही तलाश

रांची। पूर्व पार्षद मो असलम समेत पांच अभियुक्त पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रांची पुलिस ने एक मामले में इन अभियुक्तों की पहचान की है और इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी अभियुक्त फरार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पूर्व पार्षद मो असलम समेत पांच अभियुक्त पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रांची पुलिस ने एक मामले में इन अभियुक्तों की पहचान की है और इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी अभियुक्त फरार हैं और पुलिस उनको तलाश कर रही है। इनके बारे में सूचना देने वाले को 20 हजार रूपये का ईनाम भी रखा गया है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा। इन सभी अपराधियों को संरक्षण/पनाह देने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब हो कि 22 जनवरी 2025 को रांची के हिंदपीढ़ी में अप्पू नामक व्यक्ति को उसके घर के सामने सेकेंड स्ट्रीट से पूर्व पार्षद असलम, आसिफ, दिलावर, मुन्ना, राजू एंव अन्य द्वारा उठाकर मक्का मस्जिद, खेत मोहल्ला गली ले जाया गया था जहां उसको हॉकी एंव बेंत से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल को पुलिस द्वारा उचित इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

इन अभियुक्ताें की पुलिस को तलाश

  1. पूर्व पार्षद असलम
  2. आसिफ उर्फ आरिफ
  3. दिलावर
  4. मुन्ना
  5. राजू

नोट-सभी का पिता-लाल मोहम्मद, सा०-राईन बिल्ला यारब लेन, मोजाहिद नगर, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रांची।

सूचना इस नंबर पर दें

  1. एस० पी० सिटी, राँची मो० – 9431706137
  2. डी० एस० पी० कोतवाली, राँची मो० – 9431770077
  3. हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, मो० – 9431706164
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram