फॉण्ट कनवर्टर NEW

गाजा शांति योजना पर पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई, व्यापार वार्ता पर भी चर्चा

India News: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने गाजा में युद्ध खत्म होने और शांति बहाल होने पर ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता मध्य

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने गाजा में युद्ध खत्म होने और शांति बहाल होने पर ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता मध्य पूर्व में स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम है।

व्यापार समझौते पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड डील वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई और आने वाले हफ्तों में निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

ट्रंप ने की गाजा शांति योजना की घोषणा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर घोषणा की कि इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों पक्षों ने लड़ाई रोकने और बंधकों व कैदियों की रिहाई पर सहमति दी है। इसी के साथ गाजा में दो साल से अधिक चला युद्ध खत्म हो गया है।

7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ था संघर्ष

यह समझौता उस हमले की दूसरी बरसी से ठीक एक दिन पहले हुआ, जब हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। उस हमले में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों नागरिकों का अपहरण किया गया था। इसके जवाब में इजरायल ने ऑपरेशन स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन चलाकर गाजा पर बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें 60 हजार से अधिक लोग मारे गए और पूरा इलाका तबाह हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram