Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»PM मोदी भावुक: “बिहार में मेरी मां को गालियां देकर किया देश की बेटियों का अपमान”
India

PM मोदी भावुक: “बिहार में मेरी मां को गालियां देकर किया देश की बेटियों का अपमान”

PM नरेंद्र मोदी ने बिहार की रैली में भावुक होते हुए कहा कि RJD-कांग्रेस के मंच से उनकी दिवंगत मां को गालियां दी गईं। उन्होंने इसे सिर्फ अपनी मां नहीं बल्कि देश की हर मां-बहन-बेटी का अपमान बताया और जनता से अपील की कि इस बेइज्जती को कभी माफ न किया जाए।
By Samsul HaqueSeptember 2, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: PM नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक बड़ी रैली में भावुक अंदाज में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। यह सिर्फ उनकी मां का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि राजनीति में इस तरह की गिरावट देखने को मिलेगी।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं बिहार की जनता के सामने माँ को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी देगा… लेकिन भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है इसलिए RJD और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए….” pic.twitter.com/lTHxk8X8ke

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025

PM ने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। वह एक गरीब परिवार की साधारण महिला थीं, जिन्होंने गरीबी और संघर्ष में जीवन बिताया। फिर भी उनके लिए अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें भी इस तरह गाली देना देश की संस्कृति और परंपरा पर सवाल खड़ा करता है।

मोदी ने कहा कि बिहार में मां का स्थान देवताओं और पितरों से भी ऊपर माना जाता है। यहां की संस्कृति में मां को सतबहिनी और नवदुर्गा रूप में पूजा जाता है। ऐसे में मां का अपमान बिहार की बेटियों और माताओं के लिए भी गहरी चोट जैसा है। उन्होंने कहा कि वह तो व्यक्तिगत तौर पर इसे माफ कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता कभी इस अपमान को माफ नहीं करेगी।

PM ने अपनी मां की गरीबी और तपस्या को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हमेशा सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। मोदी ने कहा, “एक गरीब मां के संघर्ष को ये नामदार और खानदानी राजनीति करने वाले कभी समझ ही नहीं सकते। जिनका जन्म सोने-चांदी के चम्मच के साथ हुआ है, उन्हें गरीब मां की पीड़ा का अंदाजा नहीं हो सकता।”

PM मोदी ने अपने भाषण में महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने करोड़ों महिलाओं के लिए शौचालय, पक्के घर और गैस कनेक्शन जैसी योजनाएं चलाईं। महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और सम्मान देने के लिए लगातार काम हो रहा है।

नवरात्र और परंपरा का उल्लेख करते हुए PM ने कहा कि मां की गरिमा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और उसी से उन्हें देश की सेवा करने की ताकत मिली है। मोदी ने बिहार की माताओं-बहनों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वही उन्हें इस अपमान और पीड़ा को सहने की शक्ति देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.