फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

छठ महापर्व पर पीएम मोदी का संदेश- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

India News: आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को ‘नहाय‑खाय’ अनुष्ठान के साथ पर्व की शुरुआत हुई। इस पावन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को ‘नहाय‑खाय’ अनुष्ठान के साथ पर्व की शुरुआत हुई। इस पावन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इसे भारतीय संस्कृति का “विराट उत्सव” बताया।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा — “नहाय‑खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। छठ का यह पर्व सादगी और संयम का प्रतीक है। इसकी पवित्रता और नियम‑निष्ठा अतुलनीय है।”

सामाजिक सद्भाव और प्रकृति प्रेम का संगम

पीएम ने कहा कि छठ की परंपरा भारत की सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल है। उन्होंने लिखा — “छठ के घाटों पर दिखने वाला दृश्य पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा देता है। यह पर्व अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ‑साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव भी प्रकट करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व काल, सीमाओं और भूगोल से परे — पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति के विस्तार का प्रतीक बन गया है। विदेशों में रह रहे भारतवंशी परिवार भी पूरे उत्साह से इस परंपरा में शामिल होते हैं।

पीएम मोदी ने साझा किए छठ गीत

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “छठ पूजा के गीतों और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव निहित है।” उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पारंपरिक छठ गीतों को साझा करते हुए कहा कि इनसे भारतीय जीवन की सरलता और श्रद्धा झलकती है।

नीतीश कुमार ने दी बधाई

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा — “लोक आस्था का यह पर्व आत्मानुशासन और निर्मल मन से भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का प्रतीक है। भगवान भास्कर राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”

देशभर में गंगा, सोन, कोसी और यमुना घाटों पर छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्घ्य अर्पित करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram