फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिवाली और छठ पर नहीं होगी सीटों की परेशानी, रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से बनारस और प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन नवंबर महीने में तीन फेरे लगाएगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से बनारस और प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन नवंबर महीने में तीन फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 08639 प्रत्येक शुक्रवार यानी 6, 13 और 20 नवंबर को शाम 6:25 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08640 प्रत्येक शनिवार यानी 7, 14 और 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे प्रयागराज रामबाग से रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एसी थर्ड के 2, स्लीपर के 14, सामान्य श्रेणी के 4 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram