फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़ा फैसला! पटना बनेगा स्मार्ट सिटी, सड़कों पर नहीं दिखेगा कचरा?

Patna News: राजधानी पटना को एक स्मार्ट, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर विकास एवं आवास विभाग ने अब कमर कस ली है। शहर की बढ़ती आबादी और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण और

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: राजधानी पटना को एक स्मार्ट, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर विकास एवं आवास विभाग ने अब कमर कस ली है। शहर की बढ़ती आबादी और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण और परिणाम आधारित पहल की गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : कोहरा-ठंड का डबल अटैक! बिहार में शीतलहर की दस्तक, जानें बचाव के ज़रूरी उपाय

विभाग के मंत्री नितिन नबीन ने नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राजधानी में नागरिक सुविधाएं बेहतर करने हेतु कई कड़े और समयबद्ध निर्णय लिए गए। सबसे बड़ी पहल के रूप में, शहर में 25 नए वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्देश दिया गया है। इससे सड़कों पर लगने वाली अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सकेगा और यातायात में सुधार होगा।

जीआईएस मैपिंग और वर्ल्ड क्लास कचरा प्रबंधन पर फोकस

बैठक में अधिकारियों को जल निकासी, जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग (GIS Mapping) को तेज गति से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, ठोस कचरा प्रबंधन (SWM) प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके लिए नए वाहनों की खरीद और कचरा संग्रहण प्रणाली को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की योजना है। राम चक बैरिया एसडब्लूएम प्रोजेक्ट को भी कलेक्शन से लेकर डिस्पोजल तक सभी चरणों में उच्च मानक सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साफ़-सफ़ाई, सीवरेज एवं स्वच्छता जैसे जन-महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य समयबद्ध और परिणाम आधारित होना चाहिए ताकि पटना के नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पूदकलकट्टी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram