फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना मेट्रो निर्माण: CM सम्राट ने नेहरू पथ चौड़ीकरण का दिया निर्देश

पटना मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने, जरूरत पड़ने पर सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पटना मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात को सुगम और निर्बाध बनाए रखने के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जरूरत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण समेत अन्य यातायात सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

Read more: CM सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने पर 2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह

नेहरू पथ के 11 स्ट्रेच पर होगा सुधार

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी ने बताया कि नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन सभी स्थानों का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक आवश्यकता के अनुसार यातायात सुधार के उपाय किए जाएं। जहां जरूरत हो वहां सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएं।

मेट्रो निर्माण के दौरान लोगों को न हो परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को आवागमन में कम से कम असुविधा हो। इसके लिए पथ निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें।

Read more: CM सम्राट चौधरी की शिवहर को बड़ी सौगात, शुरू हुआ बागमती-बूढ़ी गंडक लिंक चैनल

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य से प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते वैकल्पिक मार्गों की पहचान कर उन्हें आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। साथ ही सड़क किनारे की गतिविधियों को व्यवस्थित करने और नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

ट्रैफिक प्रबंधन की समग्र योजना तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो से जुड़ी एजेंसियां, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस आपसी समन्वय से ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, सड़क चौड़ीकरण और अन्य यातायात सुधार कार्यों की समग्र योजना पर तेजी से काम करें। उन्होंने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Read more: गंगा कटाव पर एक्शन मोड में सरकार, मंत्री ने कहा- लापरवाही हुई तो निलंबन तय

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram