फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने पर 2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने पर 2 अगस्त 2026 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है और सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 2 अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बंशी चाचा सामाजिक विकास परिषद और बिहार प्रदेश कानू हलवाई विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आयोजकों के अनुसार, समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Read more: ‘हम आपके सेवक हैं’: 100 दिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, 2476 योजनाएं शुरू

सहयोग शिविर अभियान का किया उल्लेख

आयोजकों ने कहा कि सहयोग शिविर अभियान के माध्यम से सरकार ने जनसेवा की नई व्यवस्था लागू की है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री, अधिकारी या जनप्रतिनिधियों के पीछे नहीं जाना पड़ता, बल्कि सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंच रही है। आयोजकों का यह भी दावा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है।

100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों का किया जिक्र

आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिनों के कार्यकाल में रोजगार सृजन, शिक्षा के विस्तार और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 211 नए डिग्री कॉलेज और 551 मॉडल स्कूल शुरू करने की दिशा में पहल की गई है। साथ ही तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न कदम उठाए गए हैं।

Read more: Live: सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, ₹11464 करोड़ का महा-उपहार

उद्योग, टाउनशिप और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी उल्लेख

आयोजकों के अनुसार, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है और सभी जिलों में उद्योग स्थापित करने को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और 200 किलोमीटर मरीन ड्राइव परियोजना पर कार्य किए जाने का भी उल्लेख किया गया। आयोजकों ने दावा किया कि 98 लाख लाभार्थियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए एक करोड़ राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram