फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीएमसीएच में नई व्यवस्था से मरीजों को फायदा, इलाज से जांच तक सभी सुविधाएं एक परिसर में

पीएमसीएच में मरीजों को एक ही परिसर में इलाज, जांच, दवा और सर्जरी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत कम हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : पीएमसीएच में मरीजों को एक ही परिसर में इलाज, जांच, दवा और सर्जरी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत कम हुई है।

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची अंशु कुमारी ने बताया कि डॉक्टर समय पर आते हैं और मरीजों की देखभाल करते हैं। नियमित जांच की सुविधा भी मिल रही है। दवाइयों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एक ही परिसर में सुविधाएं मिलने से समय की भी बचत हो रही है।

बिहार के मरीजों को एक जगह मिल रही सुविधा

समस्तीपुर से इलाज के लिए पहुंचे संजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह बवासीर के इलाज के लिए पीएमसीएच आए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नई व्यवस्था से छोटे-बड़े इलाज के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत कम हुई है।

अपने बच्चे का इलाज करा रही एक महिला ने भी अस्पताल की नई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि नए भवन के कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। डॉक्टर और अस्पताल कर्मी मरीजों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार कर रहे हैं।

नए भवन में 150 बेड की व्यवस्था

पीएमसीएच के नए भवन में सर्जरी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी, ओपीडी, ट्राइएज और प्लास्टिक सर्जरी समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों के लिए 150 बेड की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए भी व्यवस्था तैयार की गई है। ओपीडी की दवा काउंटर को भी आरएसबी में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दवा लेने में आसानी होगी।

नए भवन में 24 घंटे जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram