फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रामीणों को मिलेगी बाजार की सुविधा, साप्ताहिक बाजार वाले स्थानों पर बनेंगे हाट

ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में जहां-जहां साप्ताहिक बाजार लगते हैं, वहां हाट का निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग स्तर पर कार्ययोजना तैयार

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में जहां-जहां साप्ताहिक बाजार लगते हैं, वहां हाट का निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंत्री गुरुवार को जहानाबाद जिले के हुलासगंज, मुरगांव और भगवानपुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करने पहुंचे थे।

हुलासगंज में बनेगा हाट

हुलासगंज बाजार में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने यहां हाट बनाने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जल्द हाट निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

मुरगांव में उन्होंने जीविका दीदियों के लिए अलग हाट बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त हाट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि जीविका दीदियां अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेच सकें।

कई योजनाओं का उद्घाटन

मंत्री ने मुरगांव में सामुदायिक भवन और भगवानपुर गांव में मंदिर तक मुख्य सड़क से पक्की सड़क तथा नवनिर्मित नाला का उद्घाटन किया।

इस दौरान मंत्री ने बाजारों में सामुदायिक शौचालय की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से घर में बने शौचालय का उपयोग करने और खुले में शौच नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

कार्यक्रम में हुलासगंज जिला परिषद सदस्य कमला कुमारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram