Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | पारण परेड 2026 में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, 340 प्रशिक्षु जवानों ने ली सेवा की शपथ
Jharkhand

पारण परेड 2026 में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, 340 प्रशिक्षु जवानों ने ली सेवा की शपथ

रांची में आयोजित पारण परेड समारोह-2026 में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 4 पुलिस उपाधीक्षकों और 336 आरक्षियों को सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित “बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के 4 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 336 आरक्षियों (255 पुरुष एवं 81 महिला) ने प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पारण परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों ने शानदार मार्चपास्ट और आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल, अनुशासन और प्रशिक्षण क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं नव नियुक्त जवानों ने देश और राज्य सेवा, संविधान की रक्षा, पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति शपथ ली।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी प्रशिक्षु लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और लगभग 30 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस बैच में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त जवानों के साथ-साथ झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से चयनित डीएसपी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना बेहद सुखद और प्रेरणादायक है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने नव नियुक्त जवानों से कहा कि यह शपथ केवल वर्दी धारण करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि अब ये जवान केवल अपने लिए नहीं बल्कि राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित हैं। सेवा के दौरान कई बार कठिन परिस्थितियां और चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन पुलिस बल का कर्तव्य हर परिस्थिति में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी या वेतन का माध्यम नहीं बल्कि सर्वोच्च कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प है।

कानून-व्यवस्था में दिखना चाहिए प्रशिक्षण का प्रभाव

हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का प्रभाव राज्य की कानून-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और संभावित चुनौतियों से निपटने में दिखाई देना चाहिए। यदि सभी जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तो हर चुनौती का प्रभावी समाधान संभव होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी काम किया जा रहा है।

समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री ने जैप-1 ग्राउंड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी में प्रशिक्षित पुलिस उपाधीक्षकों और विभिन्न जिला एवं इकाइयों से नियुक्त आरक्षियों की अंतिम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड श्रीमती तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
झारखंड पुलिस पारण परेड 2026 पुलिस प्रशिक्षण रांची समाचार हेमन्त सोरेन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Ashish Singh
  • Website

With 11 years of experience, Ashish Kumar Singh began his career as a Sub-Editor and Desk In-Charge. He has worked with media organisations such as Rashtriya Khabar and Chanakya Mantra in editorial and newsroom management roles. He also possesses seven years of experience in digital journalism and is currently working as a Sub-Editor with a private organisation.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.