फॉण्ट कनवर्टर NEW

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटोली निवासी 31 वर्षीय बिगलू उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी 21 वर्षीय कमल उरांव और 23 वर्षीय मांगे उरांव घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटोली निवासी 31 वर्षीय बिगलू उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी 21 वर्षीय कमल उरांव और 23 वर्षीय मांगे उरांव घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगलू उरांव अपने दोनों दोस्तों कमल उरांव और मांगे उरांव के साथ किसी काम से कोटाम बाजार गया था। बताया जाता है कि बाजार में तीनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पतगच्छा के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बिगलू उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं मांगे उरांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कमल उरांव को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद कोरकोटोली गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Focus Keywords

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram