फॉण्ट कनवर्टर NEW

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

चैनपुर (गुमला): प्रखंड क्षेत्र के बरवे नगर में करीब 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): प्रखंड क्षेत्र के बरवे नगर में करीब 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा से संपर्क किया।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेरी लकड़ा ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया और शीघ्र समाधान की मांग की। उनकी सक्रिय पहल का असर यह हुआ कि महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर स्थापित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद पूरे बरवे नगर में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ताज मोहम्मद, इम्तियाज मियां, सद्दाम हुसैन, शमशाद खान, परवेज फ्रास, अरमान खान, अजय राम, शमशेर हज़ाम, गोविंद नायक, सुबेंद नायक, रबिंद नायक तथा विद्युतकर्मी एनामुल अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और लगातार प्रयास के कारण लंबे समय से बनी बिजली की समस्या का समाधान संभव हो सका। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं का समाधान इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या को अपनी समस्या मानकर उसका समाधान कराने का प्रयास करती हैं। क्षेत्र के किसी भी गांव या मोहल्ले में परेशानी होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार कार्य करती रहेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram