फॉण्ट कनवर्टर NEW

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

  लोहरदगा :रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह लोहरदगा में बड़ी कार्रवाई की। एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

 

लोहरदगा :रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह लोहरदगा में बड़ी कार्रवाई की। एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई, जिसके दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने संदिग्धों के ठिकानों पर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि बम धमाके के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद मुख्य आरोपी अमन अंसारी के घर भी एनआईए की टीम पहुंची। टीम ने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर बिजली विभाग की क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के जरिए पुलिसकर्मी घर के ऊपरी हिस्से तक पहुंचे और ताले तक पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

फिलहाल एनआईए ने छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद एजेंसी विस्तृत जानकारी साझा करेगी। इस बीच, मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। छापेमारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram