Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
Home | #Trending | टिंगटागर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु
#Trending

टिंगटागर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मौसी बाड़ी पहुंचे महाप्रभु

रथयात्रा मेले में पीठा रोटी, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर लगी रही भीड़
By Shiwam KeshriJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर प्रखंड के टिंगटागर गांव में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पावन रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंजता रहा। भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने अनुशासित ढंग से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पारंपरिक विधि-विधान के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ” और “हरि बोल” के गगनभेदी जयकारों के बीच रथ की रस्सी खींची। पूरे टिंगटागर गांव की सड़कों पर रथयात्रा निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भगवान के रथ को मौसी बाड़ी पहुंचाया गया, जहां महाप्रभु कुछ दिनों तक विराजमान रहेंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं और पुरोहितों के अनुसार सनातन परंपरा में रथयात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि घूरती रथ तक सभी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य किए जाते हैं, जबकि इसके बाद कुछ समय के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।

रथयात्रा के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, चाट-पकौड़ी, मिठाइयों और अन्य स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले की सबसे खास पहचान पारंपरिक पीठा रोटी रही, जिसे खरीदने और स्वाद लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पूजा समिति के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Balabhadra Chainpur Gumla Jagannath Rath Yatra jharkhand news Lord Jagannath Mausi Bari Pitha Roti Religious Fair Subhadra Tingtagar Rath Yatra चैनपुर गुमला जय जगन्नाथ टिंगटागर धार्मिक मेला पीठा रोटी बलभद्र भगवान जगन्नाथ मौसी बाड़ी रथयात्रा सुभद्रा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Shiwam Keshri
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.