फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत को आसान जीत की उम्मीद थी लेकिन कोशिशें नाकाम रहीं: आसिफ

World News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के सामने भारत की आक्रामक रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने कहा कि भारत को आसान जीत की उम्मीद थी लेकिन सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर उसकी

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के सामने भारत की आक्रामक रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने कहा कि भारत को आसान जीत की उम्मीद थी लेकिन सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर उसकी पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि भारतीय अहंकार का मिथक हवा में उड़ गया। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से हैरान है। भारत एक भी देश को अपनी दावे समझाने में सफल नहीं हो पाया।

रक्षी मंत्री आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के संयम और ताकत की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। भारत की कहानी अब खत्म हो चुकी है क्योंकि वे कोई सबूत नहीं दे पाया। उनकी विश्वसनीयता को जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं, सीजफायर को लेकर ट्रम्प ने फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में लाखों लोग मारे जा सकते थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram