फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड की बेटी आकांक्षा ने CSIR-UGC NET परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव भजनिया की बेटी आकांक्षा चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए CSIR-UGC NET की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आकांक्षा को इस परीक्षा में 97.6973509 प्रतिशत

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव भजनिया की बेटी आकांक्षा चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए CSIR-UGC NET की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आकांक्षा को इस परीक्षा में 97.6973509 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके साथ उन्होंने JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई किया है।

आकांक्षा का ऑल इंडिया रैंक ओबीसी कैटेगरी में 183 है। वह रांची महिला कॉलेज से एमएससी (जूलॉजी) में प्रथम श्रेणी डिस्टिंक्शन के साथ पास हुई हैं। उनके इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। माता-पिता प्रेम चौधरी (शिक्षक) और लीलावती देवी (गृहिणी) के साथ-साथ उनके बड़े भाई अभय चौधरी, जो कि बोकारो में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, ने भी गर्व व्यक्त किया है।

गांव के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, राजद अध्यक्ष खुर्शीद खान, पूर्व मुखिया पंचम खान और अन्य ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram