फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन ‘लंगड़ा’: रात भर चला मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुए दो बदमाश

UP News: बलिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की मध्यरात्रि को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ की। इस कार्रवाई में हत्या के प्रयास में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में

अपनी भाषा में पढ़ें

UP News: बलिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की मध्यरात्रि को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ की। इस कार्रवाई में हत्या के प्रयास में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अभियान को पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ नाम दिया।

पहली मुठभेड़: जगन्नाथ तिराहा, शहर कोतवाली

रात करीब 1 बजे जगन्नाथ तिराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। रुकने की बजाय वे ददरी मेला क्षेत्र की ओर भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रोहित चंद्र पांडेय (निवासी परसिया, थाना हल्दी) के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि रोहित 19 मई को शिवजी गुप्ता पर गोली चलाने का आरोपी है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

दूसरी मुठभेड़: माल्देपुर मोड़, शहर कोतवाली

करीब 2 बजे माल्देपुर मोड़ पर दूसरी मुठभेड़ हुई। यहां भी मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भाग निकले। पीछा करने पर ग्रीन फील्ड के पास एक बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह (निवासी पियरौटा, थाना रेवती) के बाएं पैर में गोली लगी। वह 21 मई को दवा व्यापारी अरुण गुप्ता पर फायरिंग का मुख्य आरोपी है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, ₹10,500 नकद और एक पल्सर बाइक बरामद हुई।

दोनों मुठभेड़ों का नेतृत्व शहर कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने किया। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram