Koderma news: जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा के निर्देश पर जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ गौतम कुमार ,सीओ सारांश जैन समेत 14 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
इस दौरान बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ सारांश जैन ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है । इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, बीपीएम शैलेंद्र तिवारी, डॉ. प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, जयप्रकाश, शाहीद ,सहित स्वास्थ्य विभाग के कई चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।
