Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में 2 जून तक होगी बारिश
India

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में 2 जून तक होगी बारिश

By Samsul HaqueMay 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक बारिश, बिजली गिरने और 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 28 मई से 2 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में 28 मई को लू (हीटवेव) की चेतावनी भी दी गई है।

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा में 27 और 29 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ और पश्चिम बंगाल में 29-30 मई को बारिश की संभावना है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और फिर 4-5 दिनों में गिरावट का अनुमान है। मध्य भारत में तीन दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं, इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्व भारत में 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी 2 जून तक देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी एवं मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में यह असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में लू का भी खतरा बना हुआ है। केरल एवं माहे के साथ-साथ तटीय कर्नाटक में 28 मई से 2 जून तक गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 मई से 2 जून तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों तक बौछारें, आंधी और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 28-29 मई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।गुजरात में 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कोंकण और घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। मिजोरम (28 मई), असम और मेघालय (29-30 मई) को लेकर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026

RECENT ADDA.

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.