फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोक भवन से उर्दू नाम हटाए जाने पर आपत्ति, राज्यपाल को आवेदन

Ranchi : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी झारखंड, रांची की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो. माजिद अंसारी ने की। उन्होंने 3 दिसंबर 2025 को राज्यपाल झारखंड द्वारा जारी नई अधिसूचना की जानकारी सभी सदस्यों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी झारखंड, रांची की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो. माजिद अंसारी ने की। उन्होंने 3 दिसंबर 2025 को राज्यपाल झारखंड द्वारा जारी नई अधिसूचना की जानकारी सभी सदस्यों को दी, जिसके अनुसार राजभवन झारखंड का नाम बदलकर अब लोक भवन झारखंड कर दिया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुकी है।

अध्यक्ष ने बताया कि लोक भवन के मुख्य द्वार पर लगा नया बोर्ड अब केवल हिंदी और अंग्रेजी में प्रदर्शित है, जबकि पहले यह उर्दू भाषा में भी लिखा हुआ रहता था। उन्होंने कहा कि उर्दू झारखंड की दूसरी राजभाषा है और इसके बावजूद नाम पट्ट से उर्दू को हटाया जाना उचित नहीं है।

संगठन ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए राज्यपाल को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें लोक भवन बोर्ड पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी नाम लिखे जाने की मांग की गई है। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार राजभाषाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएगी।

बैठक में अध्यक्ष मो. मजीद अंसारी के अलावा सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष अरशद जेया, उपाध्यक्ष मो. रिजवान, उपसचिव मो. हरीश अंसारी और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम समेत कई सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram