फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मकर संक्रांति पर सेवा का संदेश, एनआरएसपी ने जरूरतमंदों में बांटी सामग्री

Chaibasa News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एनआरएसपी (नारायण रेकी सत्संग परिवार, चाईबासा) की ओर से गुरुवार 15 जनवरी 2026 को करणी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरी–सब्जी, तिल, किट्टू, गुड़, मोजा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एनआरएसपी (नारायण रेकी सत्संग परिवार, चाईबासा) की ओर से गुरुवार 15 जनवरी 2026 को करणी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरी–सब्जी, तिल, किट्टू, गुड़, मोजा सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर चाईबासा में रौनक या मंदी? दुकानदारों की राय ने चौंकाया

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पर्व के शुभ अवसर पर प्रसाद और आवश्यक सामग्री पाकर लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्व के साथ-साथ सेवा और जनकल्याण रहा, जिसमें विशेष रूप से गरीब और बेसहारा लोगों को प्राथमिकता दी गई।

मकर संक्रांति के दिन दान–पुण्य की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस भंडारा एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम से पर्व की शुभता और बढ़ गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनआरएसपी की टीचर शिल्पा मूंदड़ा, खुशबू खिरवाल, मीनू लोधा, बबीता सराफ, स्वाति पड़िया, पूनम सराफ, सविता सराफ, चंद अग्रवाल, रीना अग्रवाल, चंदा शर्मा, श्वेता जालान और श्रुति अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए किए जाते है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram