फॉण्ट कनवर्टर NEW

एक टक्कर और बुझ गया घर का चिराग, तांतनगर हादसे से गांव सदमे में

Chaibasa News: तांतनगर प्रखंड के दारा गांव के पास बुधवार शाम करीब छह बजे एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग सावन बोयपाई की मौत हो गई, जबकि उसके मामा डोबरो बूढ़ीउली घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: तांतनगर प्रखंड के दारा गांव के पास बुधवार शाम करीब छह बजे एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग सावन बोयपाई की मौत हो गई, जबकि उसके मामा डोबरो बूढ़ीउली घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सावन बोयपाई अपने मामा डोबरो बूढ़ीउली के साथ बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सावन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहे डोबरो बूढ़ीउली को भी चोटें आईं।

इस खबर को भी पढ़ें : पिटाई से मौत के बाद बवाल, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सावन की हालत गंभीर बताई और इलाज शुरू किया, लेकिन गुरुवार तड़के करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। वहीं घायल डोबरो बूढ़ीउली का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई राज बोयपाई ने बताया कि सावन मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर यातायात नियंत्रण और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तेज गति से होती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram