फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब हर एयरटेल ग्राहक बनेगा क्रिएटर, एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम मुफ्त

रांची। देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एक बड़ा डिजिटल तोहफा दिया है। वैश्विक स्तर पर पहली बार एयरटेल ने अपने सभी भारतीय ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का एक वर्ष का नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराने की घोषणा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एक बड़ा डिजिटल तोहफा दिया है। वैश्विक स्तर पर पहली बार एयरटेल ने अपने सभी भारतीय ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का एक वर्ष का नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। करीब 4,000 रुपये मूल्य वाला यह प्रीमियम टूल अब एयरटेल यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल कर सकेंगे।

एडोबी एक्सप्रेस एक आसान, तेज और आधुनिक डिजाइनिंग एप है, जिसकी मदद से सोशल मीडिया पोस्ट, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो, पोस्टर और अन्य क्रिएटिव डिज़ाइन बेहद कम समय में तैयार किए जा सकते हैं। इस साझेदारी से छात्र, छोटे व्यवसायी, उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर्स को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें पेशेवर स्तर का कंटेंट बनाने के लिए अलग से महंगे टूल्स की जरूरत नहीं होगी।

यह सुविधा एयरटेल के मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच सहित सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक केवल एयरटेल थैंक्स ऐप पर लॉग इन करके एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए न तो किसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता होगी और न ही किसी अतिरिक्त भुगतान की।

इस अवसर पर भारती एयरटेल के सीईओ (कनेक्टेड होम्स) और डायरेक्टर मार्केटिंग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को आधुनिक एआई आधारित क्रिएटिव टूल्स से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अब विश्वस्तरीय क्रिएटिव टूल्स हर भारतीय के लिए सुलभ हो गए हैं, जिससे सृजन और नवाचार को नई उड़ान मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram