फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पिकनिक नहीं, परिवार मिलन बना समारोह, दलमा में फोटोग्राफरों का उत्सव

Jamshedpur News: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा दलमा व्यू प्वाइंट में वार्षिक पिकनिक सह स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक फोटोग्राफरों ने अपने परिवार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा दलमा व्यू प्वाइंट में वार्षिक पिकनिक सह स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक फोटोग्राफरों ने अपने परिवार के साथ भाग लिया और आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष आनंद सिंह ने की। उनके साथ सचिव सरदार दलजीत सिंह और कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष आनंद सिंह के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया और फोटोग्राफरों की एकजुटता तथा रचनात्मक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (सेंट्रल) के अध्यक्ष वापी घोषाल, सह-सचिव रूपेश कुमार (यश) सहित सेंट्रल समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के संस्थापक सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने अनुभव साझा किए और संगठन की यात्रा को याद किया।
आयोजन को सफल बनाने में वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूरे दिन मनोरंजन, आपसी मेलजोल और पारिवारिक वातावरण का आनंद लिया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेताओं को सभी के बीच सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी, उत्साह और अपनत्व का माहौल बना रहा।
समारोह का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों ने इसे केवल एक पिकनिक नहीं, बल्कि एक पारिवारिक मिलन के रूप में यादगार बताया। फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का यह आयोजन संगठन की एकता, सहयोग और पारिवारिक भावना का जीवंत उदाहरण बना।
Advertisement

Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram