फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कुमार पटना लौटे: संजय झा के आवास पहुंचे, ‘Super CM’ के लगे नारे

राज्यसभा की कार्यवाही के बाद पटना लौटे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार सक्रिय हैं; संजय झा के आवास पर समर्थकों ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार संसद के उच्च सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बाद पटना लौटते ही पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजधानी लौटने के बाद वह लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

संजय झा के आवास पर लगे ‘सुपर सीएम’ के नारे

नीतीश कुमार के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके और संजय झा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने “Super CM जिंदाबाद” के नारे भी लगाए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए हाथ के इशारे से समर्थकों को शांत रहने को कहा, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश बना रहा और वे लगातार नारे लगाते रहे।

संगठन और जिला दौरों को लेकर दिए निर्देश

संजय झा के आवास पर नीतीश कुमार ने मौजूद लोगों से मुलाकात की और संजय झा को निर्देश देते हुए कहा कि वह सभी लोगों से मिलें, उनके मांग-पत्र व कागजात लें और फिर उनके पास आएं।

इसी दौरान संजय झा ने उन्हें अवगत कराया कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मांग है कि अक्टूबर महीने से जिलों का दौरा शुरू किया जाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “पहले सब कर लीजिए।” उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में पार्टी और संगठन स्तर पर गतिविधियां काफी तेज होने वाली हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार बढ़ रही सक्रियता

इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनसे कहा था कि राज्य में उनकी उपस्थिति को महसूस किया जा रहा है। राज्यसभा की कार्यवाही से लौटने के बाद लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी इस सक्रियता को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram