Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पटना को मिलेगा जलजमाव से राहत, सीएम नीतीश ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास
Bihar

पटना को मिलेगा जलजमाव से राहत, सीएम नीतीश ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 272 करोड़ रुपये की लागत वाली दो जलनिकासी और सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नालों की मरम्मत के साथ उन पर टू-लेन सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
By Samsul HaqueAugust 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में दो अहम विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। आशियाना-दीघा रोड स्थित राजीव नगर के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल से उन्होंने कुल 272 करोड़ 27 लाख रुपये की दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 181 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कुर्जी (राजीव नगर) नाला योजना और 91.27 करोड़ रुपये की आनन्दपुरी नाला योजना शामिल है।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ जलनिकासी नहीं, बल्कि शहरी यातायात और साफ-सफाई को भी सुधारना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नालों का पक्कीकरण कर इनके ऊपर टू-लेन सड़क बनाई जाएगी। इससे एक तरफ जहां जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान इन इलाकों का दौरा किया गया था और तब स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद ही इन योजनाओं की घोषणा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि आज इन योजनाओं पर काम शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही राजधानी के इन हिस्सों में बेहतर बदलाव दिखाई देगा। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और विधायक डॉ. संजीव चौरसिया समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.