फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोमिसाइल नीति लागू, मानदेय में बढ़ोतरी – नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में होंगे कई बड़े ऐलान!

Patna News: बिहार सरकार की एक अहम कैबिनेट बैठक आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी और इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। खासकर राज्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार सरकार की एक अहम कैबिनेट बैठक आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी और इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। खासकर राज्य के युवाओं और कर्मचारियों के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह घोषणा कर दी थी कि बिहार में होने वाली आगामी शिक्षक नियुक्तियों में अब डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। इसका मतलब है कि अब शिक्षक भर्ती में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह नीति टीआरई-4 (शिक्षक नियोजन परीक्षा) से लागू होगी। शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमों में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

डोमिसाइल नीति लागू होने से बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे। यह फैसला राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है, जो लंबे समय से स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे।

कैबिनेट बैठक में केवल शिक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि रसोइयों, रात्रि प्रहरियों, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी। सरकार इन कर्मचारियों के वेतन में इजाफा कर सकती है, जिससे इन वर्गों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसके अलावा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को भी बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। अब यह राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह करने की तैयारी है।

नीतीश सरकार ने बीते वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए हैं। 2005 से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूलों के जीर्णोद्धार, शिक्षकों की भर्ती और केंद्रीय विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने जैसे कई कार्य किए हैं। हाल ही में स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 546 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

आज की कैबिनेट बैठक से उम्मीद की जा रही है कि यह बिहार के युवाओं और कर्मचारियों के लिए कई नए अवसरों और राहत की सौगात लेकर आएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram