Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»शिक्षा में सुधार की नई पहल, कोडरमा के स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संवाद
Jharkhand

शिक्षा में सुधार की नई पहल, कोडरमा के स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संवाद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderama News: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक के निदेशानुसार अच्छे प्रदर्शन करनेवाले स्कूलों में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन पूरे जिले में किया गया।इस कड़ी में आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में भी विशेष पी टी एम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह थे।बैठक का आयोजन प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी एवं एस एम सी अध्यक्ष प्रीति वर्मा की देखरेख में हुआ जबकि संचालन शिक्षक राजेश पाण्डेय ने किया। अभिभावक शिक्षक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मेहनत के कारण ही आज कोडरमा का प्रदर्शन पूरे राज्य में सबसे अच्छा है।

यह समन्वय और भी मजबूत बनाकर सरकारी विद्यालयों में पढ़ानेवाले बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दें।विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार ने अभिभावक शिक्षक संबंध को कैसे मजबूत बनाकर शिक्षा की गुणवता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को दिया जा सकता है ,इस संबंध में वे कई उपाय बतलाए।उन्होंने विद्यालय के प्रदर्शन को सराहते हुए प्रधानाध्यापक को एलुमिनी मीट कराने का निर्देश दिया ताकि विद्यालय से पढ़कर निकले कामयाब छात्र विद्यालय से जुड़कर ना केवल अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे अपितु विद्यालय को आर्थिक सहायता देकर संरचनात्मक विकास में भागीदार भी बनेंगे।पिरामल के जितेंद्र सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की एवं पिरामल फाउंडेशन से सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इससे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि सहित सभी अभिभावकों का स्वागत रोली एवं अक्षत का टीका लगाकर ,पुष्प वर्षा कर गाजे बाजे के साथ किया गया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आज के इस समारोह में 18अभिभावकों, 6एस एम सी सदस्यों एवं 7 शिक्षकों की शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर, उपस्थिति एवं रेल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले कुल 18छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होनेवालों में प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी, एस एम सी अध्यक्ष प्रीति वर्मा,पूजा देवी,सुषमा देवी,महेश सिंह दीपक कुमार,राधा यादव,गुड़िया देवी,शिक्षक बैजयंती कुमारी,रजनी कुमारी,इरशाद आलम,राजेश पाण्डेय,ज्योति तिर्की,प्रदीप कुमार छात्र एवं छात्राओं में नैतिक कुमार,अमृता सिंहा,नंदनी कुमारी,आदित्य कुमार,सोनू कुमार आदि थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!
  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.