फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, टेंडर प्रक्रिया पूरी

गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी के ऊपर नया पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। टेंडर में चार संवेदकों ने हिस्सा लिया था। एल-वन के आधार पर कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को पुल निर्माण का काम मिला है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी के ऊपर नया पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। टेंडर में चार संवेदकों ने हिस्सा लिया था। एल-वन के आधार पर कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को पुल निर्माण का काम मिला है।

नए पुल के निर्माण पर करीब 17.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे गिद्दी और भुरकुंडा के बीच लोगों का सफर आसान होगा। साथ ही आसपास के कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

जर्जर हो चुका है पुराना पुल

मौजूदा पुल काफी जर्जर हो चुका है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत आती है। नया पुल बनने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

नए पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने भी इसके लिए आवाज उठाई थी। पुल का निर्माण झारखंड सरकार कराएगी, जबकि निर्माण के लिए राशि सीसीएल की ओर से उपलब्ध कराई गई है। बारिश खत्म होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram