फॉण्ट कनवर्टर NEW

नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाएं, सीईओ ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जा रहे हैं।

एक अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। इस तिथि तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

6,722 मतदान केंद्रों पर नहीं मिला फॉर्म-6

राज्य के 6,722 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी फॉर्म-6 नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चिंता जताते हुए इन केंद्रों की विशेष समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

रांची के 1,209 मतदान केंद्रों पर कोई फॉर्म-6 नहीं मिला है। वहीं पलामू में 592, हजारीबाग में 572, गिरिडीह में 416 और धनबाद में 392 मतदान केंद्रों पर आवेदन नहीं मिले हैं।

इसके अलावा धनबाद में 1,243, गिरिडीह में 1,072, रांची में 981, पलामू में 936 और हजारीबाग में 814 मतदान केंद्र ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां फॉर्म-6 के आवेदन बेहद कम मिले हैं।

घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे बीएलओ

सीईओ ने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले पात्र युवाओं की जानकारी जुटाएं। कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाकर युवाओं को ECINET के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित करने को कहा। अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्म-6 का समय पर डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की लगातार समीक्षा करने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram