फॉण्ट कनवर्टर NEW

आयरन पिघलाने के दौरान हादसा, बॉयलर की गर्म चिंगारी से मजदूर झुलसा

निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह स्थित रिद्धि-सिद्धि स्पंज आयरन फैक्ट्री में देर रात हादसा हो गया। आयरन पिघलाने के दौरान बॉयलर से निकला गर्म छींटा पड़ने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान गोविंदपुर निवासी धीरज सिंह के रूप में

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह स्थित रिद्धि-सिद्धि स्पंज आयरन फैक्ट्री में देर रात हादसा हो गया। आयरन पिघलाने के दौरान बॉयलर से निकला गर्म छींटा पड़ने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान गोविंदपुर निवासी धीरज सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे फैक्ट्री की शीशिया यूनिट में आयरन पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान बॉयलर से अचानक गर्म छींटा निकला और धीरज सिंह के शरीर पर पड़ गया। हादसे में उसके दोनों हाथ झुलस गए, जिसमें दाहिना हाथ अधिक प्रभावित हुआ है।

घटना के बाद साथी मजदूरों ने धीरज को इलाज के लिए गोविंदपुर स्थित ओमसाईं अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

आठ साल से फैक्ट्री में कर रहा है काम

धीरज सिंह ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा है। उसके अनुसार, इस दौरान पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई थी। उसने बताया कि आयरन पिघलाने के दौरान अचानक बॉयलर का गर्म छींटा लगने से हादसा हुआ।

धीरज ने कहा कि कंपनी की ओर से सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है और मजदूरों को जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं। वहीं, कंपनी मालिक ने घायल मजदूर का इलाज कराने और क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram