रांची: तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में शनिवार को एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान शाहिल कच्छप के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम पानी के अंदर युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही ब्लू पॉन्ड के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक के डूबने के कारणों की भी जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लू पॉन्ड में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने तालाब के आसपास सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
फिलहाल शाहिल कच्छप की तलाश जारी है। युवक के बरामद होने या उसकी मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




