फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में NCC का बड़ा कैंप शुरू, 650 कैडेट्स का दमदार जुटान

Koderma: बागीटांड स्थित 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार , सेना मेडल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma: बागीटांड स्थित   45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार , सेना मेडल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के प्रथम दिन झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 650 एनसीसी कैडेटों का आगमन हुआ। आगमन के पश्चात कैडेटों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, एलडीसी सोहित कुमार सिंह एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कैडेटों के कैंप फॉर्म, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की गहन जांच की गई। तत्पश्चात सभी कैडेटों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा उनके रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से 6 एनसीसी अधिकारी एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर भी भाग ले रहे हैं। शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी के नेतृत्व में कैडेटों के आवास, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

शिविर के प्रशिक्षक दल में सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार आर.एन. हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार विकास कुमार सिंह एवं हवलदार रितेश कुमार शामिल हैं। इनके द्वारा 6 मई से कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं टेंट पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार एवं सहायक सोहित कुमार सिंह भी शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
यह प्रशिक्षण शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram