फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुकमा में नक्सलियों का खौफ: दो ग्रामीणों की हत्या, दो घायल

India News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी खूनी करतूत को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात ग्राम सिरसेटी के नंदापारा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और ग्रामीणों को निशाना बनाया। उन्होंने मुखबिरी के आरोप में

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी खूनी करतूत को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात ग्राम सिरसेटी के नंदापारा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और ग्रामीणों को निशाना बनाया। उन्होंने मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों – पदाम पोजा और पदाम देवेंद्र – की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, दो अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात करीब 11 बजे नक्सली गांव में दाखिल हुए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घायल ग्रामीणों को अब तक इलाज के लिए केरलापाल नहीं लाया जा सका है क्योंकि गांव तक सड़क नहीं है। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच टीम को मौके पर भेजा गया है।

बस्तर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में अब तक माओवादी हिंसा में 32 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें से 9 ग्रामीणों को केवल मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा गया है। नक्सलियों की इस लगातार बढ़ती हिंसा ने एक बार फिर बस्तर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram