Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बारिश में भी नक्सल ऑपरेशन! शाह बोले- अब नहीं मिलेगा चैन; चर्चा की जरूरत नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन
India

बारिश में भी नक्सल ऑपरेशन! शाह बोले- अब नहीं मिलेगा चैन; चर्चा की जरूरत नहीं, चलता रहेगा ऑपरेशन

नक्सलियों के खिलाफ बारिश में भी चलेगा ऑपरेशन: अमित शाह ने कहा- इस बार मॉनसून में भी नहीं मिलेगा नक्सलियों को चैन
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 22, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: देश-प्रदेश से मार्च 2026 तक लाल आतंक को खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रही केंद्र सरकार के कड़े रुख को एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले बारिश में नक्सलियों को आराम मिल जाता था, लेकिन इस बार बारिश में नक्सलियों को सोने नहीं देंगे। बारिश में भी पूरी ताकत से छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले डेढ़ सालों में विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की है। मगर छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार और गृह मंत्री विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो एक रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को द्रुत गति से चलाया और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े। इन दोनों नक्सल विरोधी अभियान को धार दी, बल्कि समय-समय पर मार्गदर्शन दिया, पुलिस का हौसला बढ़ाया, मै भारत सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को बहुत-बुहत साधुवाद देना चाहता हूं।

31 मार्च 26 तक नक्सल मुक्त होगा देश

शाह ने कहा कि मैने छत्तीसगढ़ में, इसी नवा रायपुर में, अटल नगर में कहा था कि 31-3-26 तक यह देश नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा। आज मैं फिर यह बात विश्वास के साथ दोहराना चाहता हूं कि जिस तरह से सुरक्षाबलों ने पराक्रम किया है, सूचना एजेंसियों ने सटिक रणनीति बनाई है, हम इस लक्ष्य को सिद्ध करके रहेंगे। आज छत्तीसगढ़ वासियों को कहकर जाता हूं, कि हर बार बारिश में नक्सली थोड़ा आराम कर लेते थे, लेकिन इस बार बारिश में भी हम उनको सोने नहीं देंगे। और 31 मार्च के लक्ष्य को हम आगे बढ़ाएंगे।

सरेंडर के लिए नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौक

इसके साथ गृह मंत्री ने नक्सलवाद के रास्ते पर भटककर चले गए युवाओं से अपील की कि विष्णु देव सरकार ने बहुत लुभावनी आत्मसमर्पण नीति बनाई है। आइए हथियार डाल दिजिए, और नए छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में जुड़ जाइए। इससे अच्छा सरेंडर करने का मौका कभी नहीं मिलेगा। कोई चर्चा की आवश्यकता नहीं है। सरकार पर भरोसा करिए, हथियार डालिए, और मेनस्ट्रीम में जुड़ जाइए। और छत्तीसगढ़ की विकासयात्रा में आप अपने आप जुड़़ जाएंगे। ढेर सारे लोगों ने हथियार डाले हैं, उनका सामाजिक जीवन में मन से स्वागत करता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है, उन वादों को पूरा करेंगे, और उससे अधिक भी आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

युवाओं से उद्योग साहसिक होने की अपील

छत्तीसगढ़ आईहब के उद्घाटन का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि विष्णु देव साय ने नेतृत्व में सरकार बनने का बाद हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट में 5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। ढेर सारी इण्डस्ट्री छत्तीसगढ़ में आ रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा को बताने आया हूं, जब तक छत्तीसगढ़ के युवा उद्योग साहसिक नहीं होंगे, तब तक छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति नहीं होगी। कोई बाहर से यहां आकर यहा इण्डस्ट्री डालेगा, रोजगार बढ़ेगा, रेवेन्यू बढ़ेगा, संभावनाएं भी बढ़ेगी, लेकिन जिस दिन छत्तीसगढ़ का युवा एमएसएमई का उद्योगपति बनेगा, खुद अपना स्टार्टअप तैयार करेगा। और इसके माध्यम से उद्योग साहसिकता की संस्कृति खड़ी करेगा, तब तक छत्तीसगढ़ का विकास नहीं हो सकता।

नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को मार डाला

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार देर रात 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक सरेंडर नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर इनकी जान ली है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम समैय्या और वेको देवा है। समैय्या पहले नक्सली था। उसने 2025 में आत्मसमर्पण किया है। वहीं वेको देवा ग्रामीण है। दोनों नक्सल प्रभावित गांव सेंड्राबोर और एमपुर के रहने वाले थे। इन्हें मिलाकर बीजापुर में 7 दिन में ये 5वीं हत्या है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.