फॉण्ट कनवर्टर NEW

मूंग तोड़ने गई महिला को कहा ‘डायन’, फिर सिर पर वार कर मार डाला

Bihar News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित फरकाबुज़ुर्ग पंचायत के गंगटा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कामेश्वर यादव की पत्नी परवतिया देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित फरकाबुज़ुर्ग पंचायत के गंगटा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कामेश्वर यादव की पत्नी परवतिया देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, परवतिया देवी अपने खेत में मूंग तोड़ने गई थीं, तभी उनके ही गोतिया पक्ष की महिलाएं – बचिया देवी और सुइया देवी (पति: स्व. जीतन यादव) – वहां पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने परवतिया देवी पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की पसूली (किसान यंत्र) से बुजुर्ग महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। लेकिन सिर में गंभीर चोट के चलते डॉक्टरों ने उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद परवतिया देवी को घर लाया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, 17 मई को भी दोनों पक्षों के बीच इसी जमीन को लेकर मारपीट हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram