फॉण्ट कनवर्टर NEW

Nawada Road Accident: बाइक सवार की मौके पर मौ’त, दूसरा युवक गंभीर घायल

Jharkhand News: नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के योगाचक गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के योगाचक गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही बस में सीधी टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि बस कौवाकोल से नवादा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे दर्जनों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने एसपी को फोन कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की लाश को हटाकर पहचान सुनिश्चित की जाए और सड़क से जाम हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।

इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी बढ़ाई जाए और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram