फॉण्ट कनवर्टर NEW

Jharkhand Weather News: तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ 4 मई तक बारिश होने की संभावना

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अनेक जिलों में 4 मई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अनेक जिलों में 4 मई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने यह भी बताया है कि 2 मई तक गरज के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में जहां तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग का मानना है कि यह बदलाव अस्थायी है और आने वाले दिनों में फिर से बादल और बारिश सक्रिय हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि मई के दूसरे सप्ताह में झारखंड में भीषण गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल सतर्क रहें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप देखने को मिली। रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 32.6 डिग्री, डालटेनगंज में 37.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जिससे दोपहर के समय गर्मी तेज महसूस हुई।

मौसम विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वज्रपात और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram