फॉण्ट कनवर्टर NEW

नौगाम थाने में खौफनाक धमाका; 9 की मौ;त, कश्मीर दहला

India News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को हुए अचानक विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और लोग कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनते रह गए। शुरुआती जानकारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को हुए अचानक विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और लोग कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनते रह गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोग घायल हैं। कई घायलों का इलाज सेना के बादामी बाग बेस अस्पताल और अन्य मेडिकल सुविधाओं में चल रहा है।

कुछ शव पहचान से बाहर, फरीदाबाद कनेक्शन की जांच शुरू

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है, क्योंकि कुछ शरीर बुरी तरह जल चुके हैं। मृतकों में एक नायब तहसीलदार और एक स्थानीय दर्जी भी शामिल बताए गए हैं। जांच में एक बड़ा सुराग यह भी सामने आया कि ब्लास्ट में शामिल सामग्री फरीदाबाद में की गई एक बड़ी छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी। उस समय एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था।

विस्फोट से पुलिस स्टेशन में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और दमकल की टीमों को तुरंत बुलाना पड़ा। डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा ले चुके हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और ब्लास्ट साइट की बारीकी से जांच जारी है।

धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और कई देर तक सड़कें खाली रहीं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने।

इस त्रासदी पर राजनीतिक दलों ने भी दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह खबर बेहद पीड़ादायक है और पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram