Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

चैनपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व करमा

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व करमा बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर, बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और ग्रामीण एकजुट हुए और करमा पूजा में भाग लिया।यह पर्व विशेष रूप से बहनों द्वारा अपने भाइयों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दौरान, युवतियों ने निर्जला उपवास रखा और अपने भाइयों के दीर्घायु जीवन की कामना की।पूजा की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई, जिसमें पुजारियों और बैगाओं ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूजा के दौरान, पारंपरिक लोकगीत गाए गए और डीजे की धुन पर लोग खूब झूमे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा करम डाल होता है, जिसे पूजा के बाद जलाशय में विसर्जित किया जाता है। कल गुरुवार को, श्रद्धालु करम डाल में छिलका रोटी और दातुवन बाँधकर उसे जलाशय में विसर्जित करेंगे, जिसके साथ ही यह पर्व संपन्न होगा।यह पर्व न केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, बल्कि प्रकृति और मानव के गहरे संबंध को भी दर्शाता है।
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *