फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

चतरा में बंद माइंस से मिला महिला का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ा रहस्य

Chatra news: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जजलो बाजार के समीप एक बंद पड़े माइंस के पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार अहले सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। घटना के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chatra news: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जजलो बाजार के समीप एक बंद पड़े माइंस के पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार अहले सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या हादसे के एंगल से मामले की गहन जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर से कोई महिला लापता है या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत हंटरगंज थाना पुलिस से संपर्क करें। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जनप्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram