फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में वज्रपात का कहर! तीन की दर्दनाक मौत, तीन झुलसे, कई मवेशियों की भी गई जान

Chatra news: जिले में हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लावालौंग के रिमी गांव में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: जिले में हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लावालौंग के रिमी गांव में आम के बगीचे में बैठी किशोरी पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मयूरहंड के महुगाई गांव में 44 वर्षीय सरोज देवी और सेवाल गांव में 50 वर्षीय सहदेव ठाकुर ने भी वज्रपात की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

इधर, सदर के तरोग गांव में मवेशियों को पेड़ के नीचे से खोलने गए पिता-पुत्र सिकंदर और आशीष भारती बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनके आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। इटखोरी में भी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 65 वर्षीय बालेश्वर भुइयां वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा मयूरहंड में कई ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram