Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | आजादनगर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद
Jharkhand

आजादनगर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के पास 1 जून को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि इस फायरिंग कांड में मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर के खिलाफ आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए 13 जून को आरोपी तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच कपाली के रहमतनगर निवासी 24 वर्षीय मुबारक अंसारी ने 22 जून 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पिस्तौल, कारतूस और खोखा बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार मुबारक अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में कपाली ओपी (चांडिल) थाना में मारपीट, घर में घुसकर हमला, महिला से जुड़े अपराध तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार ने किया। छापेमारी दल में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, मनीष कुमार रॉय, दीपक ठाकुर, दीपक कुमार रौशन, शैलेंद्र कुमार नायक तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Azadnagar firing incident Jamshedpur crime news Jamshedpur Police Mubarak Ansari pistol recovered आजादनगर फायरिंग कांड जमशेदपुर अपराध समाचार जमशेदपुर पुलिस पिस्तौल बरामद मुबारक अंसारी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Faizal Haque

    Related Posts

    बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

    July 16, 2026

    शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

    July 16, 2026

    RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 16, 2026
    Today’s Horoscope
    © 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
    • About
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Adsense

    Home

    News

    Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

    Web Stories

    WhatsApp

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.