फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुजफ्फरपुर में मंदिर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग; बिजनेसमैन की गोली मारकर ह’त्या

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय व्यवसायी श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की

गोली मारकर हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय व्यवसायी श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र के एक सक्रिय कारोबारी थे, जो किताब की दुकान चलाने के साथ-साथ स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग (जमीन का कारोबार) का काम भी संभालते थे। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके के लोग पूरी तरह स्तब्ध हैं।

Read more: मुजफ्फरपुर में रसूख की नुमाइश! वार्ड पार्षद के भाई ने सरेआम की हर्ष फायरिंग

मंदिर में घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार शूटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार कुशवाहा हर रोज की तरह शनिवार सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात शूटरों ने उन्हें देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मंदिर में मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले तीन खोखे, जमीनी रंजिश का शक

वारदात की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान तीन कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। परिजनों के मुताबिक श्याम को दो गोलियां लगी हैं। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ कोई नामजद शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों का साफ संकेत है कि इस खूनी खेल के तार जमीन के कारोबार (प्रॉपर्टी विवाद) से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हत्या के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर सबूत जुटाने में लगी है।

एसएसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश के आधार पर यह मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की विशेष टीम इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर रही है। एसएसपी ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी जारी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Read more: मुजफ्फरपुर में ‘वसूलीबाज’ गुरुजी! अवैध उगाही का वीडियो वायरल, DEO का एक्शन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram