फॉण्ट कनवर्टर NEW

UP Mango Festival 2026: 800 वैरायटी के आम, GI टैग वाले मलीहाबादी दशहरी की रही खास पहचान

Lucknow: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 (UP Mango Festival 2026) का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। महोत्सव में आम की 800 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया, प्रगतिशील बागवानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Lucknow: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 (UP Mango Festival 2026) का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। महोत्सव में आम की 800 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया, प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया तथा निर्यात के लिए भेजे जाने वाले आमों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मलीहाबादी दशहरी आम को अब GI Tag प्राप्त हो चुका है। उनके अनुसार GI Tag मिलने का अर्थ है कि यह एक स्थापित और विशिष्ट ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इससे प्रदेश के आमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने के साथ किसानों और बागवानों को भी लाभ होगा।

आम निर्यात को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आमों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश से आम यूके, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस सहित कई देशों में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से मलीहाबादी दशहरी आम को नई पहचान देते हुए ‘काकोरी’ ब्रांड के रूप में भी स्थापित किया गया है।

पैक हाउस और नई तकनीक पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में आम के बेहतर प्रबंधन और निर्यात को मजबूत बनाने के लिए सहारनपुर, लखनऊ, अमरोहा और वाराणसी में आधुनिक पैक हाउस स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से आम की ग्रेडिंग, पैकिंग और निर्यात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार के लिए फ्रूट कवर बैग तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक से फलों की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ उनकी बाजार में स्वीकार्यता भी बढ़ रही है।

देश के आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। देश के कुल आम उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद दुनिया के प्रमुख बाजारों तक पहुंचेंगे, तब विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देश के अन्य राज्यों से भी 800 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें बनारस का लंगड़ा, गोरखपुर का गौरजीत, बस्ती का अम्रपाली, लखनऊ का दशहरी तथा बागपत और सहारनपुर का राठौर प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram