अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Nawada: नवादा जिले से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शनिवार सुबह एक शख्स ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब पत्नी का भाई अपनी बहन को बचाने के लिए बीच-बचाव करने दौड़ा, तो सनकी आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। मृतका की पहचान चैनपुरा गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के बेटे चंद्रमौलि सिंह की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।
Read more: नवादा में घूसखोरी पर बवाल: आधार सुधार के लिए मांगे 3 हजार, हंगामा!
कोर्ट में बांड भरने के बाद भी नहीं सुधरा आरोपी
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इस पारिवारिक कलह को सुलझाने के लिए पूर्व में न्यायालय (कोर्ट) में दोनों पक्षों की ओर से बांड भी भरा गया था। लेकिन शनिवार को विवाद एक बार फिर बेकाबू हो गया। आरोपी पति चंद्रमौलि सिंह ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसकी जान चली गई। चीख-पुकार सुनकर जब पूजा का भाई उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपी ने उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। भाई की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटना रेफर कर दिया है।
वारदात के तुरंत बाद चाकू समेत दबोचा गया कातिल
इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे पति को वारदात में इस्तेमाल किए गए खून से सने चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती तफ्तीश में हत्या की वजह गहरा घरेलू विवाद ही सामने आई है, और मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Read more: नवादा के रोह में रामनवमी जुलूस में भड़का दंगा, 20 उपद्रवी गिरफ्तार

